18 वर्षों बाद अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जमुना-कोतमा क्षेत्र ने लहराया परचम

---Advertisement---

18 वर्षों बाद अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जमुना-कोतमा क्षेत्र ने लहराया परचम

नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने खिलाड़ियों को शाल-श्रीफल देकर किया सम्मानित

अनूपपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर द्वारा आयोजित अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना-कोतमा क्षेत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मिली इस ऐतिहासिक सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 17 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बेहतराई में संपन्न हुआ

महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी के मार्गदर्शन में टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जमुना-कोतमा क्षेत्र का नाम रोशन किया। जीत के बाद खिलाड़ियों के क्षेत्र में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मिंटू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, उपयंत्री उमेश त्रिपाठी सहित क्षेत्र के पत्रकार, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि 18 वर्षों बाद अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता का खिताब जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और खेल भावना से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मिंटू एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह जीत खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष का परिणाम है। टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है

टीम कप्तान कौशलेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों के सम्मान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह एवं नगर पालिका परिषद पसान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टीम ने जीत के लिए पूरी मेहनत की और क्षेत्रवासियों से मिले सम्मान से खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ा है।

इन खिलाड़ियों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम में मुजफ्फर हुसैन, सोनल आर. गारकर, उत्कर्ष सिंह, लाल बहादुर सिंह, कप्तान कौशलेंद्र तिवारी, उपकप्तान प्रमोद कुमार, शशांक सावकर, सूरज कुमार बरमार, अरविंद कुमार भारती, रूपेश नायक, अमित मंडल, अमरनाथ मिश्रा, विवेक मंडल, दीपक बिंद, मिथिलेश यादव, निलेश तिवारी एवं कुमार सिंह उइके शामिल रहे। टीम के कोच प्रदीप मिश्रा तथा टीम मैनेजर हरजेश शर्मा एवं प्रदीप खंडई का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नगर पालिका के वरिष्ठ कर्मचारी संजय त्रिपाठी ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment