खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; पीछे छूट गई एक माह की मासूम
एनएच-43 पर प्यारी के पास हुआ हादसा, युवक की मौत से परिवार में पसरा मातम

जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के बदरा नेशनल हाईवे बस स्टैंड के पास रहने वाले 26 वर्षीय युवक प्रहलाद साहू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई घटना 19 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर प्यारी के पास की बताई जा रही है हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रहलाद साहू निजी काम से प्यारी गया हुआ था इसी दौरान सड़क पर खड़े एक ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई टक्कर इतनी गंभीर थी कि युवक की जान चली गई हालांकि, हादसे के सटीक कारणों और अन्य परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रहलाद साहू के परिवार में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है बताया जा रहा है कि मृतक की एक वर्षीय बेटी और महज एक माह का बेटा है इतनी कम उम्र में बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने की खबर ने लोगों को भावुक कर दिया है। परिवार के लिए यह क्षति अपूरणीय है
गैरेज में मिस्त्री का काम करता था युवक
जानकारी के मुताबिक, प्रहलाद साहू गैरेज में मिस्त्री का काम करता था उसके पिता का नाम भगवान दास साहू बताया गया है मेहनत-मजदूरी कर परिवार की जिम्मेदारियां निभाने वाले युवक की असमय मौत से परिवार के सामने दुख के साथ भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाएं एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती हैं सड़क किनारे या हाईवे पर वाहन खड़ा करते समय पर्याप्त सुरक्षा संकेतक और अन्य जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद आवश्यक है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके






































































