प्रकाशनार्थ: एसआईआर के विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 23 अक्टूबर को जैतहरी में जन आंदोलन
अनूपपुर। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय महासचिव जनक राठौर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की मध्य प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राष्ट्र व्यापी आहवाहन के तहत जिला समिति अनूपपुर के तत्वावधान मे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को रद्द करने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर में 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार और छात्रों ओर युवाओं के साथ दिल्ली में की जा रही दमनात्मक कार्यवाही के विरोध में जन आंदोलन आयोजित किया जाएगा। आंदोलन दोपहर 12 बजे जैतहरी बस स्टैंड पर आयोजित है इस अवसर पर एक आम सभा आयोजित की जाएगी जिसे अखिल भारतीय संयुक्त किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड बुद्धसेन राठौर, मध्य प्रदेश किसान सभा राज्य के महासचिव कामरेड अखिलेश यादव तथा अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव कामरेड जनक राठौर सहित संयुक किसान मोर्चे से जुड़ें राष्ट्रिय एवं प्रांतीय नेता संबोधित करेंगे। प्रदर्शन में किसान मजदूर छात्र नौजवानों को शामिल होने की अपील गयी है। कॉम जनक राठौर ने बताया कि बस स्टैन्ड जैतहरी से रैली उपरांत 04:00 बजे एस डि एम, जैतहरी को राष्ट्रपति के नाम माँगपत्र प्रस्तुत किया जाएगा जिसमे : मतदाता सूची और लोकतांत्रिक अधिकारों का मुद्दा उठेगा
कामरेड जनक राठौड़ ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक पात्र नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने सवाल उठाए हैं। आंदोलन के माध्यम से एसआईआर को रद्द करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी।
इसके साथ ही जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकार तथा विरोध करने वाले युवाओं और छात्रों के साथ किए जा रहे दूरव्यवहार का मुद्दा भी उठाया जाएगा।
किसानों और आम जनता से जुड़ी मांगें भी शामिल हैं, एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल रद्द करने की मांग। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके विरुद्ध आपराधिक मामलों की जांच की मांग।मतदाता सूची से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जोड़ने की मांग। किसानों की धान की खरीद ₹3,100 प्रति क्विंटल और गेहूं की खरीद ₹2,700 प्रति क्विंटल की दर से सुनिश्चित करने की मांग। किसानों की कर्जमाफी की मांग। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की व्यवस्था बंद करने की मांग की गयी है।
आयोजक: मध्य प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा, जिला समिति अनूपपुर एवं अखिल भारतीय आदिवासी महासभा जिला समिति अनूपपुर कामरेड हीरा लाल राठौर, का लेखराम राठौर, का नाथू राम राठौर एड, का संजय राठौर, का समर शाह सिंह, का मोहन राठौर, का प्रताप सिंह राठौर, का, दलवीर केवट, का उमेश राठौर, का राजेश राठौर एड, का गणेश सिंह, का नरेंद्र राठौर। भवदीय: जनक राठौर






































































