आयुष द्विवेदी बने मेडिकल ऑफिसर, परिवार और इष्ट-मित्रों ने दी बधाई
अमलाई। अनूपपुर जिले के नगर परिषद बरगवां-अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 08 निवासी आयुष कुमार द्विवेदी का चयन अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई स्थित चिकित्सालय में मेडिकल ऑफिसर के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आयुष कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी एवं माता श्रीमती सरिता द्विवेदी के ज्येष्ठ पुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में चुवास स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, रूस से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी। चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद से ही वे बेहतर अवसर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत थे
अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई के चिकित्सालय में मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयन होने से उनके परिजनों, रिश्तेदारों एवं इष्ट-मित्रों में खुशी की लहर है
आयुष की इस सफलता पर परिवारजनों एवं इष्ट-मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उम्मीद जताई है कि वे अपने चिकित्सा ज्ञान एवं सेवाभाव से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे और समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे






































































