अनूपपुर ,16 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान-20026 के अंतर्गत नगर पालिका कोतमा मे आयोजित शिविर के तहत जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी के दिशा- निर्देशानुसार जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री रावेन्द्र पटेल सहित अन्य अधिकारियो ने जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत सारंगगढ,सिलपुर,गुलीडांड आदि पंचायत क्षेत्र के कार्यों तथा विभिन्न शासकीय संस्थाओ का अवलोकन तथा ग्राम पंचायत में संधारित दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने ग्राम के विकास संबंधी निर्मित संरचना स्थलों का जायजा लिया।
ग्रामीण विकास अधिकारियो ने एक बगिया मां के नाम, खेत तालाब, सामुदायिक तालाब तथा अधोसंरचना मद के कार्यों का अवलोकन कर रिपोर्ट तैयार की।
उन्होंने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से भी संवाद किया।







































































