कलेक्टर ने कटकोना स्थित पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण

---Advertisement---

अनूपपुर 16 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कटकोना स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने की स्थिति की जानकारी लेते हुए दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न का अवलोकन किया।

कलेक्टर श्री झा ने खाद्यान्न की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हितग्राहियों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने राशन के उचित भंडारण एवं वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में समय पर राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनाए रखी जाए तथा हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर श्री झा ने संबंधित अधिकारियों को खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा राशन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंच सके।

इस अवसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री टी.आर. नाग सहित खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment