यज्ञ स्थल धनपुरी मे उमड़ रहा भक्तों का सैलाब
21 अक्टूबर को होगा भव्य देवी जागरण एवं रावण दहन


धनपुरी। नवरात्र के पावन अवसर पर माँ जगदंबा का पूजन अर्चन धनपुरी में पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ जारी हैं। नगर के यज्ञ स्थल पर माँ का भव्य दरबार सजाया गया है। आकर्षक साज-सज्जा, विशाल प्रतिमा और हर वर्ष कुछ नया प्रस्तुत करने की परंपरा के कारण यह आयोजन श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस बार धार्मिक आस्था के साथ नवरात्रि के अवसर पर रोमांच और रहस्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यज्ञ स्थल पर भूत बंगले की कल्पना पर आधारित ‘चीखें आज भी दफन हैं’ थीम पर पंडाल तैयार किया गया है, जो दर्शकों के लिए एक अलग और रोमांचक अनुभव प्रस्तुत कर रहा है
12 वर्षों से आस्था का प्रमुख केंद्र बना यज्ञ स्थल
धनपुरी के यज्ञ स्थल पर पिछले 12 वर्षों से निरंतर माँ जगदंबा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। समय के साथ यह आयोजन नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। धनपुरी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँचकर माँ के दर्शन करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। नगर में लगभग 14 से 15 स्थानों पर माँ दुर्गा की प्रतिमाएँ स्थापित की गई हैं, जिससे नवरात्र के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। इस बार यज्ञ स्थल पर शहडोल संभाग की विशाल प्रतिमाओं में शामिल माँ जगदंबा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है
नई थीम के साथ रचनात्मकता का संगम
यज्ञ स्थल के अध्यक्ष दीपक मांझी की अगुवाई में समिति प्रत्येक वर्ष नई कल्पना, आकर्षक सजावट और विशिष्ट थीम के माध्यम से आयोजन को भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। इस वर्ष ‘चीखें आज भी दफन हैं’ विषय पर आधारित पंडाल को रहस्यपूर्ण वातावरण और विशेष सजावट के साथ तैयार किया गया है। दर्शकों को एक अलग तरह का रोमांचक अनुभव प्रदान कर रहा है। पंडाल की कलात्मक संरचना, विशेष प्रकाश व्यवस्था और विषयानुकूल सजावट इसे आकर्षण का केंद्र बनी हुई है
नवमी तक भंडारा, भक्ति गीतों से गूंज रहा नगर
समिति के कोषाध्यक्ष आदित्य उपाध्याय ने बताया कि आयोजन को व्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए सभी सदस्य समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं
अध्यक्ष दीपक मांझी ने बताया कि पंचमी से लगातार छह दिनों तक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रतिदिन माँ का प्रसाद वितरित किया जा रहा है प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तगण अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं और माता का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। मंच की साज-सज्जा के व्यवस्थापक दीपक लोधी द्वारा अपनी टीम के साथ कार्य किया जा रहा है
वहीं, आनंद आया ने जानकारी दी कि 21 अक्टूबर 2026 को यज्ञ स्थल पर विशाल देवी जागरण आयोजित किया जाएगा। इसमें मुंबई की सुप्रसिद्ध भक्ति गायिकाएँ इसरत जहाँ और अंजलि यादव अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी। इसी दिन बुराई और अहंकार के प्रतीक रावण का दहन भी किया जाएगा। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जयसिंह मरावी उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका धनपुरी के अध्यक्ष रविंद्र कौर छावड़ा करेगी
आयोजन की सफलता में पूरी टीम का योगदान
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मनीष राय, सतीश पाठक, दीपक लोधी, श्याम सुंदर केवट, सुरेश लोधी, सुनील वर्मा, जानू टंडन, भोला टंडन, महेंद्र कुमार, साहिल खान, अंकित यादव, अमन यादव, अरुण सोनी, सौरभ दुबे, शिवम लोधी और पवन विश्वकर्मा सहित पूरी टीम सराहनीय भूमिका निभा रही है







































































