सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा प्रमुख, जबलपुर, श्री सतीश कुमार राठी ने मुख्य वक्ता के रूप में दिया व्याख्यान

---Advertisement---

एनसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 के तहत निवारक सतर्कता पर आयोजित हुआ विशेष सत्र

सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा प्रमुख, जबलपुर, श्री सतीश कुमार राठी ने मुख्य वक्ता के रूप में दिया व्याख्यान

शुक्रवार को कोल इंडिया लिमिटेड की सिंगरौली स्थित प्रमुख अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 के अंतर्गत एनसीएल मुख्यालय के सीईटीआई परिसर स्थित एमडीआई भवन में निवारक सतर्कता पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। सत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, जबलपुर के पुलिस अधीक्षक एवं शाखा प्रमुख श्री सतीश कुमार राठी ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। इस अवसर पर एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय कुमार जायसवाल, विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष एवं सभी परियोजनाओं व मुख्यालय से अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री सतीश कुमार राठी ने मुख्य वक्ता के रूप में सीबीआई के इतिहास एवं कार्यप्रणाली, सार्वजनिक सेवाओं में सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता के महत्व तथा भ्रष्टाचार और लालफीताशाही के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, जांच की प्रक्रिया, भ्रष्टाचार संबंधी सूचना के स्रोत तथा निवारक सतर्कता की रणनीतियों के बारे में भी जानकारी दी।
सत्र में कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण सुनिश्चित करने में निवारक सतर्कता की भूमिका पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक उपायों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत एनसीएल के महाप्रबंधक (सतर्कता) श्री कमलेश बनसोड के स्वागत संबोधन से हुई।

गौरतलब है कि एनसीएल ‘सतर्कता जागरूकता अभियान–2026′ की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ पर सभी परियोजनाओं व इकाइयों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment