अमरकंटक के नागरिकों ने सेवा सेतु अभियान में बढ़-चढ़कर दर्ज कराई सहभागिता

---Advertisement---

अमरकंटक के नागरिकों ने सेवा सेतु अभियान में बढ़-चढ़कर दर्ज कराई सहभागिता

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में 86 आवेदन प्राप्त , अधिकारियों ने मौके पर सुनीं नागरिकों की समस्याएं

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक जो प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल और पर्यटन केंद्र है । अमरकंटक में मध्यप्रदेश शासन के ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ के अंतर्गत ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद अमरकंटक के विशाल डोम (पंडाल) में किया गया । कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान नागरिकों द्वारा खबर लिखे जाने तक कुल 86 आवेदन प्रस्तुत किए गए थे । अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जानकारी दी । कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ स्थानीय स्तर पर नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना रहा ।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ वसीम अहमद भट्ट , नायब तहसीलदार विनोद सिंह परिहार , नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते , बीआरसी पुष्पराजगढ़ से रायसिंह , उद्यानिकी से वेदांत पाटिल , कृषि विभाग से दान सिंह पट्टा , हल्का पटवारी अमरकंटक अश्वनी कुमार तिवारी एवं नगर परिषद कर्मचारी गणेश पाठक , गंगा सिंह , पूर्णिमा प्रजापति , राम डोंगरे , उमेश सिंह , राजा पनारिया सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह उईके , उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम , पार्षद रोशन पनारिया , विधायक प्रतिनिधि श्याम लाल सेन एवं सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी , पत्रकार धनंजय तिवारी , श्रवण उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की ।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और मांगों को सामने रखा ।
‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित किया । अधिकारियों ने नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

Leave a Comment