शिक्षक व विधायक बिसाहूलाल सिंह के निज सचिव महेश साहू को मिला ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’

---Advertisement---

शिक्षक व विधायक बिसाहूलाल सिंह के निज सचिव महेश साहू को मिला ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’

मानवाधिकार के क्षेत्र में योगदान के लिए Press Club Welfare Worldwide Foundation ने किया सम्मानित

जमुना कोतमा। शिक्षक एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और वर्तमान अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह के निज सचिव महेश प्रसाद साहू को मानवाधिकार के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। Press Club Welfare Worldwide Foundation की ओर से उन्हें Certificate of Excellence प्रदान करते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ता की श्रेणी में सम्मानित किया गया

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किए गए प्रमाण-पत्र में संस्था ने महेश साहू के मानव गरिमा, समानता, न्याय एवं मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज के लोगों के हित में किए गए कार्यों की सराहना की है प्रमाण-पत्र में उनके सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के प्रयासों को सम्मान का आधार बताया गया है

मानवाधिकार जागरूकता के प्रयासों को मिली पहचान

संस्था द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार महेश साहू ने समाज में मानव गरिमा, समानता, न्याय और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कार्य किया है लोगों को अपने अधिकारों को समझने और उनका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों को भी प्रमाण-पत्र में उल्लेखित किया गया है

Press Club Welfare Worldwide Foundation की ओर से उन्हें मानवाधिकार कार्यकर्ता की श्रेणी में यह सम्मान प्रदान किया गया सम्मान समारोह का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक, भोपाल में 4 अक्टूबर 2026 को किया गया

महेश साहू को मिले इस सम्मान से उनके शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है लोगों ने इसे सामाजिक सेवा और मानवाधिकार जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की पहचान बताया है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

October 14, 2026

Leave a Comment