सेवा सेतु अभियान में 300 आवेदन मिले, 100 का मौके पर निराकरण
पसान नगर पालिका में 18 विभागों के स्टॉल लगे, पात्र हितग्राहियों का किया गया पंजीयन

जमुना कोतमा केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को नगर पालिका परिषद पसान कार्यालय में ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रयास किया गया कार्यक्रम में करीब 300 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें लगभग 100 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह रहे उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी मिलती है उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही
नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाने वाले लोगों का पंजीयन किया गया है, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। करीब 300 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 100 का तत्काल निराकरण किया गया शेष आवेदनों का निराकरण मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक आरमो द्वारा एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए गए हैं
भाजपा मंडल पसान अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू ने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे और करीब 60 प्रतिशत मामलों में तत्काल कार्यवाही की गई जिन हितग्राहियों के दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें दस्तावेज पूर्ण कराने के बाद योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों तक योजनाएं पहुंचाना है और जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ता एवं नगर पालिका की टीम घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ से जोड़ेगी
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू, अजय द्विवेदी, लाल बहादुर जायसवाल, अब्दुल कलाम, सुखविंदर सिंह, उदय प्रताप सिंह, अजय यादव सहित नगर पालिका के पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे







































































