मंदिर परिसरों में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त परिसर की ली शपथ

जमुना कोतमा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान एवं कोशिश सेवा समिति कोतमा कॉलरी के संयुक्त तत्वावधान में जमुना कालरी स्थित शीतला माता मंदिर एवं ग्राम पंचायत बदरा के कुशियरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा में मेरा योगदान’ एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत किया गया।
अभियान में नवांकुर संस्था के सदस्यों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मंदिर परिसर और आसपास फैले कचरे को एकत्रित कर साफ-सफाई की। लोगों से अनुपयोगी सामग्री एवं कचरे को निर्धारित कचरा पात्र में डालने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई।
स्वच्छता अभियान के बाद उपस्थित लोगों ने परिसर को स्वच्छ रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका पसान के स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल सिंह तथा स्वच्छता कर्मी अमित एवं मंगल का श्रीफल एवं शाल भेंटकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में कोशिश सेवा समिति कोतमा कॉलरी के सचिव जितेंद्र रजक, नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान के प्रतिनिधि विकास कुमार, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि अजय यादव सहित राजा, सचिन जायसवाल, मीनू तिवारी, दुर्गा चौहथा, अमीन अहमद, नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान-भालूमाड़ा के प्रतिनिधि, परामर्शदाता शिवानी सिंह तथा सीएमसीएलडीपी छात्र पारस मुखर्जी, अंकुश कुमार, शिवराम, स्नेहा सिंह, जिज्ञासा सहित स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता निभाई







































































