बरगवा में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न

अमलाई ।नगर परिषद बरगवां में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम सभी आंगनबाड़ियों में महिलाओं और बच्चों के साथ उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें नगर परिषद के अध्यक्ष गीता गुप्ता ,उपाध्यक्ष डॉ राज तिवारी, पार्षद वार्ड क्रमांक1 , हरछत्तीय बैगा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर ,महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि खरे जिला महामंत्री और आंगनबाड़ी की प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा
इस क्षेत्र की बेटी मीना सिंह, सीएमओ शिवांगी सिंह बघेल , पार्षद और कर्मचारी और आंगनबाड़ी केंद्र की सभी आशा कार्यकर्ता सहयोगि की उपस्थिति रही। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं एवं सहायिका का शाल और श्री फल से सम्मानित किया गया
आंगन मिलन कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्ष गीता गुप्ता जी सभी महिलाओं और बच्चों को पोषण और संबंधी जानकारी दी और समाज के सभी वर्गों से आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सहयोग करने की अपील की बच्चों में मिठाई फल और खिलौने वितरित किए गए।







































































