अनूपपुर 23 जुलाई 2026/अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 22.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 18.6 मिली मीटर, बिजुरी में 12.2 मिली मीटर,जैतहरी में 10.8 मिली मीटर ,वेंकटनगर में 6.0 मिली मीटर, पुष्पराजगढ़ में 36.2 मिली मीटर, अमरकंटक में 57.0 मिली मीटर, बेनीबारी में 38.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केंद्र कोतमा में निरंक वर्षा दर्ज की गई।














