सीसीएल मुख्यालय में बिछी शतरंज की बिसात, कैरम में भी दिखा रोमांच

---Advertisement---

सीसीएल मुख्यालय में बिछी शतरंज की बिसात, कैरम में भी दिखा रोमांच

अंतर-विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ, 102 कर्मचारियों ने लिया हिस्सा; विजेता करेंगे सीसीएल मुख्यालय का प्रतिनिधित्व

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और कर्मचारियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित द्वि-दिवसीय अंतर-विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रबंधक (वित्त) संजय कुमार सिंह ने प्रबंधक (खेल) आदिल हुसैन के साथ शतरंज की पहली चाल चलकर किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संजय कुमार सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी साधन हैं। उन्होंने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल एकाग्रता, रणनीतिक सोच और निर्णय क्षमता को विकसित करते हैं, जबकि कैरम धैर्य, संतुलन और सटीकता का अभ्यास कराता है। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों की व्यस्तता के बीच इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और टीम भावना का संचार करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना बनाए रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन शतरंज प्रतियोगिता का सफल संचालन आर.आर. सिंह के नेतृत्व में तथा कैरम प्रतियोगिता का संचालन शशि भूषण मंडल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शतरंज में 33 और कैरम में 69 प्रतिभागियों सहित कुल 102 कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कैरम प्रतियोगिता के एकल मुकाबलों में अमित जुनैद अख्तर, शशि भूषण मंडल, मनोहर कर्माली, संदीप कुमार एवं प्रभात दयाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में राजकुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव, रोहित, रामजी उरांव तथा आर.आर. सिंह ने अपनी रणनीतिक क्षमता, धैर्य और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए अगले चरण के लिए स्थान सुनिश्चित किया।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय एवं सौहार्द को मजबूत करना है। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

विशेष बात यह है कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 के लिए किया जाएगा, जहां वे सीसीएल मुख्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में प्रतिभागियों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच बन गई है।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन एवं फाइनल मुकाबले 14 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न वर्गों के विजेताओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सीसीएल कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment