नशा मुक्त भारत अभियान के मास्टर वॉलिंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

---Advertisement---

जिला पंचायत सीईओ तथा वाल्मी के प्रशिक्षक ने मास्टर्स वॉलिंटियर्स को कार्य के संबंध मे किया प्रेरित

अनूपपुर 24 जून 2026/ नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वॉलिंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने नशा मुक्ति के लिए सघन प्रयास पर बल दिया उन्होंने कहा कि शासकीय उत्तरदायित्व के साथ ही सर्व समाज के लोगों को प्रेषित कर नशा मुक्ति के सार्थक प्रयास किए जाएं जिससे नशा से ग्रस्त लोगों को नया जीवन मिल सके। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए किये जा रहे प्रयासों तथा नशा मुक्त केंद्र एवं सहायता केंद्रो के नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार निचले स्तर तक करने के निर्देश दिए।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी) भोपाल के मास्टर ट्रेनर ने नशा छोड़ने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर बल दिया उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र के लिए टोल फ्री नंबर 14446 पर तथा नशे से संबंधित सामग्री बेचने वालों की जानकारी एनसीबी हेल्पलाइन नंबर 1933 पर उपलब्ध कराने तथा खुशी हेल्पलाइन 14416 का उपयोग कर नशा मुक्त समाज की स्थापना में सहयोग देने की अपेक्षा की उन्होंने नशा से संबंधित अनेक मुद्दों के संबंध में वॉलिंटियर्स तथा उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारी- कर्मचारियों को जानकारी दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

Leave a Comment