जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम खोडरी नंबर 02 में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर, 

---Advertisement---

जिपं सीईओ ने सुनी समस्याऐ, संबंधितों को दिए निराकरण के निर्देश

अनूपपुर 12 जून 2026/ शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत खोडरी नंबर 02 में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में खोडरी नंबर 02 के साथ-साथ पिपरहा, निमहा, फुलकोना, सेमरा,रेऊदा, पयारी नंबर 02 और सोहीबेलहा पंचायत के नागरिकों ने हिस्सा लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे।

शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने उपस्थित होकर आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में और प्रभावी ढंग से निराकरण करने के निर्देश दिए।

शिविर मे शासन के विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, आयुष विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी। शिविर में लगाई गई विभागीय स्टाल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ और पात्रता के बारे में जागरूक किया गया।

आयुष विभाग द्वारा शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयो का वितरण किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 81आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हे सिविल रजिस्टर तथा संबंधित ग्राम पंचायत के जन आकांक्षा रजिस्टर में कार्रवाई किए जाने के संबंध में दर्ज किया गया। अधिकारियों द्वारा कई आवेदन पर मौके पर कार्यवाही की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य भारती केवट जनपद पंचायत अनूपपुर की सदस्य श्रीमती यशोदा सिंह, अनुविभागीय अधिकारी कोतमा श्री सतीश वर्मा, जनपद अनूपपुर के सीईओ श्री रवि ग्वाल सरपंच श्याम लाल सिंह पाव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर शिविर के उद्देश्यों के संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री भारती केवट ने जानकारी दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment