एसईसीएल मुख्यालय में जुटे देशभर के कोयला उपभोक्ता

---Advertisement---

एसईसीएल मुख्यालय में जुटे देशभर के कोयला उपभोक्ता

कोल सप्लाई, गुणवत्ता और लॉजिस्टिक्स पर मंथन, 200 मिलियन टन ऑफटेक लक्ष्य हासिल करने पर जोर

बिलासपुर।
कोल इंडिया के मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र के पावर तथा एनआरएस सेक्टर के कोयला उपभोक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई। इस कंज्यूमर मीट में कोयला आपूर्ति, गुणवत्ता प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स और उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में देशभर की विभिन्न उपभोक्ता कंपनियों के लगभग 125 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को प्रबंधन के समक्ष रखा।

कार्यक्रम में , , निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार तथा निदेशक (योजना/परियोजना) रमेशचंद्र महापात्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि कंपनी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण कोयला उपलब्ध कराने और समयबद्ध डिस्पैच सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एसईसीएल ने चालू वित्तीय वर्ष में 195 मिलियन टन उत्पादन एवं 200 मिलियन टन ऑफटेक का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे पूरी दक्षता और प्रतिबद्धता के साथ हासिल किया जाएगा।

कोल इंडिया के निदेशक (विपणन) मुकेश चौधरी ने कहा कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध कोल सप्लाई उपलब्ध कराना तथा गुणवत्ता संबंधी शिकायतों एवं ग्रेड स्लिपेज को न्यूनतम स्तर पर रखना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से प्राप्त सुझावों और फीडबैक का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि सभी महत्वपूर्ण विषयों पर त्वरित एवं सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।

बैठक के दौरान कोयला परिवहन व्यवस्था, गुणवत्ता परीक्षण, आपूर्ति में पारदर्शिता तथा लॉजिस्टिक सुधार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपभोक्ताओं ने भी बेहतर समन्वय और नियमित संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (विक्रय एवं विपणन) अजित चौधरी सहित एसईसीएल एवं कोल इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के उपरांत शाम को एसईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में कोल इंडिया प्रबंधन और छत्तीसगढ़ स्पॉन्ज आयरन मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच अलग से बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्पॉन्ज आयरन उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कोयला उपलब्धता एवं औद्योगिक आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उद्योग प्रतिनिधियों ने भी कोल सप्लाई व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाए जाने की मांग रखी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment