विशाल कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब
जमुना कोतमा क्षेत्र में आयोजित भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को विशाल कलश यात्रा के साथ संपन्न हुआ। वार्ड क्रमांक 07, भालूमाड़ा थाना के पास पसान स्थित पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा एवं श्रीमती सीता मिश्रा के निवास से निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भक्ति गीतों, जयघोष और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली यात्रा ने पूरे नगर भ्रमण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कथा आयोजन 13 मई से 20 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें विख्यात कथावाचक आचार्य पं. धर्मेन्द्र अवस्थी जी प्रतिदिन भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।




































