डॉ. हेमंत शरद पांडे बने वेकोलि के नए सीएमडी, 37 वर्षों के अनुभव से मिलेगी नई दिशा

---Advertisement---

डॉ. हेमंत शरद पांडे बने वेकोलि के नए सीएमडी, 37 वर्षों के अनुभव से मिलेगी नई दिशा

नागपुर। डॉ. हेमंत शरद पांडे ने 8 मई 2026 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वेकोलि के निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी, विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

डॉ. पांडे को वेकोलि और एसईसीएल में 37 वर्षों का व्यापक अनुभव प्राप्त है। इससे पूर्व वे वेकोलि में निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण, ‘स्वस्थ’ पोर्टल, डिस्पेंसरी मैनेजमेंट सिस्टम (डीएमएस) तथा विभिन्न एचआर पोर्टलों के आधुनिकीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। उन्होंने कर्मचारी कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को भी विशेष प्राथमिकता दी।

डॉ. पांडे ने वीएनआईटी नागपुर से माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने माइनिंग में एमटेक, एमबीए और मैनेजमेंट में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उन्होंने यूरोप के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल ईएससीपी से एडवांस्ड ग्लोबल टेक्नो-मैनेजमेंट प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।

अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में कोल इंडिया लिमिटेड में माइनिंग इंजीनियर के रूप में करने वाले डॉ. पांडे ने एसईसीएल के रायगढ़ और गेवरा क्षेत्रों में कई बड़ी परियोजनाओं का सफल नेतृत्व किया। पर्यावरण अनुकूल कोयला डिस्पैच प्रणाली, आईटी आधारित पारदर्शी व्यवस्था और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वर्ष 2022 में उन्हें कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ महाप्रबंधक’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कोयला उद्योग में उनके अनुभव, दूरदर्शी सोच और नवाचार आधारित कार्यशैली से वेकोलि को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 9, 2026

May 9, 2026

May 9, 2026

May 9, 2026

May 8, 2026

May 8, 2026

Leave a Comment