विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई के अवसर पर आयोजित नेत्र शिविर का उठाएं लाभ- डाॅ जनक सारीवान 

---Advertisement---

 

अत्याधुनिक मशीनों से नेत्र विकारों की होगी जांच

 

अनूपपुर 3 मई 2026/ जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पदस्थ नेत्र सर्जन और रेटिना विशेषज्ञ डॉ जनक सारीवान ने विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई 2026 के अवसर पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के दिशा- निर्देशन में जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान, नेत्र शिविर तथा एनसीडी स्क्रीनिंग कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान जिले के नागरिकों से किया गया है।

 

उन्होंने जिले भर के नागरिको से अपने आसपास के नेत्र विकार तथा एमसीडी स्क्रीनिंग के जरूरतमंद लोगों को प्रेरित करने तथा पीड़ित मानवता की सदाशयता के लिए अधिक से अधिक रक्तदान हेतु जन जागरूकता की अपील की है।

 

उन्होंने बताया है कि 8 मई 2026 विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में आयोजित नेत्र शिविर में आंखों की जांच निःशुल्क दवाइयों का प्रदाय तथा नेत्र विकार सर्जरी (ऑपरेशन) हेतु चिन्ह्यांकन किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया है कि अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा नेत्र जांच की जाएगी।

 

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पदस्थ नेत्र सर्जन और रेटिना विशेषज्ञ डॉ जनक सारीवान विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई के अवसर पर आयोजित नेत्र शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील नागरिकों से की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment