अमरकंटक के नवोदय विद्यालय में प्रथम वर्ष एनसीसी कैडेट्स का चयन

---Advertisement---

अमरकंटक के नवोदय विद्यालय में प्रथम वर्ष एनसीसी कैडेट्स का चयन

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रथम वर्ष के एनसीसी कैडेट्स का चयन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । यह चयन प्रक्रिया कुछ दिवस पूर्व 7 एमपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी शहडोल के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एन. के. शर्मा के निर्देशन एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह पायक के मार्गदर्शन में आयोजित की गई

विद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी महेश्वर कुमार द्विवेदी एवं सूबेदार प्रभात शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में विद्यालय के कुल 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इनमें 20 छात्राएं एवं 30 छात्र शामिल रहे । चयन के दौरान कैडेट्स की शारीरिक दक्षता , अनुशासन , मानसिक क्षमता एवं नेतृत्व गुणों का परीक्षण किया गया ।

चयन प्रक्रिया में नेत्र परीक्षण , दौड़ , लिखित परीक्षा एवं शारीरिक जांच जैसे विभिन्न चरण शामिल रहे । विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह , अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा चयन प्रक्रिया को सफल बनाया ।

एनसीसी चयन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति , अनुशासन , नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना का विकास करना है । विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल सैन्य प्रशिक्षण की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त होती है बल्कि उनमें आत्मविश्वास , सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्रसेवा की भावना भी विकसित होती है ।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह पायक ने चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है । यह प्रशिक्षण उन्हें अनुशासित , जिम्मेदार एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनने की प्रेरणा देता है ।

एसोसिएट एनसीसी अधिकारी महेश्वर कुमार द्विवेदी ने बताया कि चयनित कैडेट्स को आगामी दिनों में नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें परेड , ड्रिल , अनुशासन , प्राथमिक उपचार , नेतृत्व विकास एवं सामुदायिक सेवा जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment