हर्षोल्लास के साथ मनी संविधान रचयिता बाबा साहब की जयंती जरूरतमंदों को वितरित की गई श्रवण मशीन, छड़ी और व्हीलचेयर

---Advertisement---

 

 

एमसीबी/खोगापानी। 14 अप्रैल 2026 को संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती नगर पंचायत खोगापानी के वार्ड क्रमांक 03 अंबेडकर वार्ड एकता नगर में हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और उपस्थित नागरिकों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन वार्ड क्रमांक 03 के वरिष्ठ पार्षद इरशाद अहमद और उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिये संविधान का निर्माण किया जो आज भी देश की मजबूती का आधार है।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को नई दिशा दी और उनका जीवन हमें शिक्षा, संगठन और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम संयोजक इरशाद अहमद ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिये अत्यंत प्रासंगिक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समतामूलक एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।।भाजपा हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में पिरोया और सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

कार्यक्रम में रामा यादव, जितेंद्र गुप्ता, अब्दुल अजीज, पिंटू भास्कर, डॉ. हरिलाल यादव एवं गोपाल दास सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता के लिये 10 श्रवण मशीन, 15 छड़ी और एक व्हीलचेयर का वितरण किया गया। ये सभी उपकरण पार्षद इरशाद अहमद द्वारा उपलब्ध कराये गये। सामग्री पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, सेवा भावना और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment