कोतमा में शोकाकुल परिवारों से मिलीं सांसद हिमाद्री सिंह, व्यक्त की शोक संवेदना

---Advertisement---

 

अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह सोमवार को कोतमा विधानसभा क्षेत्र के कोतमा नगर के दौरे पर रहीं। उन्होंने अग्रवाल लॉज गिरने से हुई दुर्घटना में मृतक श्रीमती राधा कोल के निवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की और गहन शोक संवेदना व्यक्त की।

इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता के निवास जाकर कुछ दिनों पूर्व उनकी मां के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी सुंदर लाल गुप्ता जी के निधन पर उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। कोतमा कोर्ट के अधिवक्तागणों से भेंट के बाद पत्रकार राजकुमार तिवारी के घर पहुंचीं और उनके पिता रामभुवन तिवारी के निधन पर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद भाजपा मंडल कोतमा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी के स्थापना दिवस पर संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्योति सोनी, जिला उपाध्यक्ष मदन त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कोतमा पुष्पेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष बिजुरी रिंकू शर्मा, मंडल महामंत्री रत्नेश उपाध्याय एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment