तितरी पोड़ी में गौ तस्करी की कोशिश नाकाम, शिवसेना संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी

---Advertisement---

 

भालूमाड़ा।

क्षेत्र के तितरी पोड़ी गांव में गौ तस्करी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई जब शिवसेना शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने घेराबंदी कर मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने शिवसेना संभाग अध्यक्ष पवन पटेल को सूचना दी थी कि लपटा क्षेत्र से प्रतिदिन मवेशियों को पिकअप में लोड कर फूंगा की ओर ले जाया जा रहा है।

 

सूचना मिलते ही पवन पटेल अपने साथियों के साथ सक्रिय हुए और 31 मार्च की रात करीब 11 बजे चांदपुर-महोदा मार्ग पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान चालक वाहन को तेज गति से भगाते हुए तितरी पोड़ी-जमुना मार्ग की ओर ले गया, लेकिन पुलिया के पास वाहन को खेत में घुसाकर मौके से फरार हो गया।

 

पिकअप वाहन की जांच करने पर उसमें चार मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाते हुए पाया गया। इसके बाद पवन पटेल ने तुरंत भालूमाड़ा थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी और मवेशियों से भरे वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर कार्रवाई की मांग की।

 

शिवसेना संभाग अध्यक्ष पवन पटेल ने कहा कि क्षेत्र में गौ तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में शिवसैनिक लगातार सतर्क रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

इस कार्रवाई में बरकत कुरैशी, हिमांशु पासी, विनय कुमार कोल, किशन चौधरी, समीर कोल, राहुल कोल, कुलदीप जायसवाल, विवेक गुप्ता, भूपेंद्र रावत, महेंद्र यादव सहित सैकड़ों शिवसैनिक मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment