स्थापना दिवस पर सजी सांस्कृतिक संध्या

---Advertisement---

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

मनेन्द्रगढ़। 18वीं (विशेष भारत रक्षित) वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल चैनपुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय “राइनों कार्निवाल” के तृतीय दिवस पर सांस्कृतिक संध्या और प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी एमसीबी डी. राहुल वेंकट, पुलिस अधीक्षक एमसीबी रत्ना सिंह, पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे और विंग कमाण्डर विवेक साहू उपस्थित रहे।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद कमाण्डिंग ऑफिसर संजय शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। स्वागत भाषण में उन्होंने वाहिनी की उपलब्धियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों और जवानों के परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘एवर ग्रीन म्यूजिकल ग्रुप मनेन्द्रगढ़’ के कलाकारों और एसडीएम मनेन्द्रगढ़ लिंगराज के मधुर गायन ने समा बांध दिया। अपने उद्बोधन में आईजी दीपक कुमार झा ने 18वीं वाहिनी द्वारा नक्सल उन्मूलन में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

चार दिवसीय “राइनों कार्निवाल” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने ना केवल मनोरंजन बल्कि प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का भी कार्य किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment