मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर शहडोल जिले के विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जिले के ग्राम अमरहा के राजपूत हायर सेकेंडरी स्कूल सभागार में वृहद विधिक जागरूकता शिविर तथा शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।

---Advertisement---

शहडोल

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर शहडोल जिले के विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जिले के ग्राम अमरहा के राजपूत हायर सेकेंडरी स्कूल सभागार में वृहद विधिक जागरूकता शिविर तथा शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ग्राम में उपस्थित जन समुदाय को विधिक जानकारी दी गई, गांव में व्याप्त वर्तमान समस्याओं पर चर्चा कर उनके निदान के बारे में जानकारी दी गई।

उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक अधिकारी देवेंद्र सिंह परस्ते, थाना प्रभारी एम एल रहँगडाले, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अंकिता सिंह,विद्यालय प्राचार्य कौशल सिंह, मीडिया प्रभारी व पैरा लीगल वालंटियर अरुण द्विवेदी एवं प्रकाश राव ने उपस्थित होकर जन समुदायों को विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया साथ ही मध्य प्रदेश शासन के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग,महिला बाल विकास विभाग,सामाजिक न्याय विभाग,स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग के समन्वय से विभागों के द्वारा संचालित जन हितार्थ सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों व विद्यार्थियों ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को विस्तृत रूप से रखा और उसका निदान भी प्राप्त किया ।

उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकर्ता बहने व ए एन एम महिला बाल विकास से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बहने तथा पशु चिकित्सालय से पशु चिकित्सालय विभाग के कर्मचारी गण पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, न्याय विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे सभी लोगों ने इस विशाल आयोजन का पूरा लाभ प्राप्त किया तथा उक्त आयोजन के प्रति उपस्थित जन समुदाय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल का आभार भी व्यक्त किया।

बाइट – देवेंद्र सिंह, ज़िला विधिक अधिकारी शहडोल।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment