कोरिया कालरी में विकास की नई इबारत वर्षों की प्रतीक्षा खत्म, 5.51 करोड़ रुपयों के कार्यों की सौगात

---Advertisement---

एमसीबी/चिरमिरी। कोरिया कालरी क्षेत्र के लिये वह दिन आखिर आ ही गया जिसका इंतजार लोग वर्षों से कर रहे थे। बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए क्षेत्र में 5 करोड़ 51 लाख 9 हजार रुपयों के विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस पहल से ना केवल बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी बल्कि क्षेत्र की तस्वीर भी बदलती नजर आयेगी। इस विकास पैकेज में सबसे अहम सिद्धबाबा मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क का निर्माण है जो लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी। खराब सड़क के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खासकर बारिश के मौसम में हालात बेहद खराब हो जाते थे। अब इस मार्ग के निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

कार्यक्रम चिरमिरी के कोरिया कालरी में आयोजित हुआ जिसमें महापौर राम नरेश राय, सभापति संतोष सिंह, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु शामिल हुए। भूमिपूजन के साथ ही क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत का संदेश दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कोरिया कालरी के विकास को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्वीकार किया कि लोगों की मांगें पुरानी थीं और प्रक्रियात्मक कारणों से समय लगा लेकिन अब तेजी से कार्यों को पूरा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शाखा शिव मंदिर और अन्य विकास कार्यों पर लगभग 3.5 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे जिससे क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी।

मंत्री ने यह भी कहा कि कोरिया कालरी को मुख्यधारा से जोड़ने के लिये निरंतर प्रयास जारी हैं। अस्पताल की समस्या का समाधान किया जा चुका है जबकि पेयजल योजना अंतिम चरण में है और जल्द ही हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाया जायेगा। बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिये भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल को विकास का नया अध्याय बताया और कहा कि वर्षों बाद उनकी आवाज सुनी गई है। सिद्धबाबा मंदिर मार्ग का निर्माण ना केवल श्रद्धालुओं के लिये राहत लेकर आयेगा बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति देगा।

जनप्रतिनिधियों ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में कोरिया कालरी में और भी विकास कार्य होंगे जिससे क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं और मजबूत आधार मिल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

Leave a Comment