अनूपपुर में 27 मार्च को ‘संकल्प से समाधान’ अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर

---Advertisement---

अनूपपुर 26 मार्च 2026/ भारत सरकार एवं राज्य शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर का आयोजन 27 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में किया जाएगा। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

 

शिविर का आयोजन प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहकर जन समस्याओं एवं आवेदन रजिस्टर में दर्ज लंबित प्रकरणों की समीक्षा करेंगे और उनके त्वरित निराकरण की दिशा में कार्य करेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अनूपपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही समस्त जिला अधिकारियों एवं पंचायत स्तर के नोडल अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

कलेक्टर श्री पंचोली ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित प्रकरणों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। संबंधित हितग्राहियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाए। मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वे लंबित आवेदनों से जुड़े हितग्राहियों को शिविर में उपस्थित कराएं।

 

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले के पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उल्लेखनीय है कि ‘संकल्प से समाधान’ अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

April 10, 2026

Leave a Comment