जनसुनवाई में कलेक्टर ने 57 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

---Advertisement---

 

अनूपपुर 24 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 57 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

 

जनसुनवाई के दौरान तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम लमसरई निवासी श्रीमती बुल्ली बाई ने संबल योजना के अंतर्गत सहायता राशि दिलाए जाने, वार्ड क्र. 01 अनूपपुर निवासी श्री कमलेश कुमार वस्त्रकार ने अनुकम्पा नियुक्ति दिलाए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम सकोला निवासी श्रीमती सिमला भरिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों द्वारा समग्र आईडी में सुधार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment