जल संरक्षण में एसईसीएल को राष्ट्रीय सम्मान, वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026 से नवाजा गया नई दिल्ली में जल शक्ति राज्य मंत्री के हाथों मिला ‘इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल वाटर मैनेजमेंट एंड स्ट्यूअर्डशिप अवार्ड’

---Advertisement---

जल संरक्षण में एसईसीएल को राष्ट्रीय सम्मान, वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026 से नवाजा गया
नई दिल्ली में जल शक्ति राज्य मंत्री के हाथों मिला ‘इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल वाटर मैनेजमेंट एंड स्ट्यूअर्डशिप अवार्ड’

नई दिल्ली/बिलासपुर।
जल संरक्षण और औद्योगिक जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए (एसईसीएल) को वाटर डाइजेस्ट अवार्ड 2026 के तहत “इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल वाटर मैनेजमेंट एंड स्ट्यूअर्डशिप अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 23 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भारत सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री ने एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक तथा निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।

यह सम्मान एसईसीएल द्वारा खदानों से निकलने वाले जल के संरक्षण और उसके नवाचारपूर्ण उपयोग के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए दिया गया है। कंपनी द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत खदानों से निकलने वाले जल को आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचाकर जल संकट को कम करने और किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।

एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने कहा कि जल संरक्षण कंपनी की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि एसईसीएल सतत एवं जिम्मेदार खनन के प्रति प्रतिबद्ध है और खान जल के सदुपयोग के माध्यम से संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ-साथ आसपास के समुदायों, विशेषकर किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रही है।

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ी है और किसानों को सिंचाई के लिए विश्वसनीय स्रोत मिला है, जिससे वे वर्ष में दो फसलें लेने में सक्षम हो रहे हैं। इससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ क्षेत्र में सतत जल प्रबंधन को भी मजबूती मिल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment