विश्व क्षय दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में टीबी चैंपियनों का सम्मान

---Advertisement---

 

जागरूकता कार्यक्रमों को भी मिली सराहना

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर केंद्रीय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में टीबी चैंपियन सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में टीबी से जंग जीतने वाले मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मनोज बिश्नोई ने की जबकि आयोजन क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर टीबी चैंपियन के रूप में श्रीमती यास्मीन बी (वार्ड आया, सीएचएम) को सम्मानित किया गया जिन्होंने सफलतापूर्वक टीबी का उपचार पूरा कर अन्य मरीजों के लिये प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्हें प्रमाण पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं टीबी उन्मूलन में उल्लेखनीय सेवाएं देने पर डॉ. सुमन पाल उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को “टीबी योद्धा डॉक्टर” पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, नर्सिंग छात्रों और मरीजों सहित लगभग 80 लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 18 से 23 मार्च तक “टीबी जागरूकता सप्ताह” भी मनाया गया जिसके अंतर्गत केंद्रीय अस्पताल मनेन्द्रगढ़ द्वारा रैलियां, स्वास्थ्य शिविर और पर्चे वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में टीबी मुक्त समाज के संकल्प के साथ लोगों से समय पर जांच और उपचार कराने की अपील की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment