चैत्र नवरात्रि की पंचमी के पावन अवसर पर नगर परिषद बरगवां अंतर्गत नगर के प्रत्येक वार्ड में सांस्कृतिक मंच निर्माण की पहल शुरू की गई।

---Advertisement---

अमलाई।

चैत्र नवरात्रि की पंचमी के पावन अवसर पर नगर परिषद बरगवां अंतर्गत नगर के प्रत्येक वार्ड में सांस्कृतिक मंच निर्माण की पहल शुरू की गई इस क्रम में वार्ड क्रमांक 4 बापू चौक स्थित युवा जागृति मंच पंडाल में नगर परिषद अध्यक्ष गीता गुप्ता द्वारा भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा कि नगर के सभी 15 वार्डों में सांस्कृतिक मंच का निर्माण कराया जाएगा, जिससे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा, गणेश पूजा सहित विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए यह मंच बहुउपयोगी साबित होगा।

 

कार्यक्रम में युवा जागृति मंच परिवार के मनोज तोषनीवाल, नरेंद्र सिंह बग्गा, अमरजीत बग्गा, नरेश गुप्ता, राजकुमार केसरवानी, संजय लालवानी, किशोर कहर, शिव कुमार कहर, दिनेश केसरवानी, मनोज गर्ग, नीरज गुप्ता, राजकुमार कहर, नीरज केसरवानी, सुरेंद्र गुप्ता, पप्पू द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

 

नगरवासियों ने इस पहल को क्षेत्र के सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment