5 साल से फरार वसूली वारंटी आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को ₹1.93 लाख न देने के मामले में जैतहरी पुलिस की कार्रवाई

---Advertisement---

5 साल से फरार वसूली वारंटी आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को ₹1.93 लाख न देने के मामले में जैतहरी पुलिस की कार्रवाई

अनूपपुर। थाना जैतहरी पुलिस ने करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे वसूली वारंटी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। आरोपी पर अपनी पत्नी को भरण-पोषण की राशि का भुगतान न करने का मामला दर्ज था और उसके विरुद्ध न्यायालय से वसूली वारंटी जारी की गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुटुंब न्यायालय अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक एमजेसीआर 36/2021, धारा 125(3) जाफौ के अंतर्गत धौकल सिंह गोंड (45 वर्ष) निवासी खुंटाटोला, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर के विरुद्ध ₹1,93,000 की वसूली वारंटी जारी की गई थी। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था तथा उसने अपनी पत्नी को न्यायालय द्वारा निर्धारित भरण-पोषण राशि का भुगतान नहीं किया था।

थाना जैतहरी पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने 22 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में जे.पी.एच. तिर्की, जयसिंह और मनीष सिंह तोमर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 26, 2026

May 26, 2026

May 25, 2026

May 25, 2026

May 25, 2026

May 25, 2026

Leave a Comment