पसान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, महिलाओं ने नृत्य व विचारों से दिया सशक्तिकरण का संदेश
जमुना कोतमा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पसान स्थित महादेव रेस्टोरेंट प्रांगण में सैकड़ों महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और एक-दूसरे को बधाई देकर महिला एकता और सम्मान का संदेश दिया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रीति सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर एवं दीपा सिंह रहीं। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने नृत्य, गीत और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिलाओं के बीच आपसी संवाद और प्रेरणादायक विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा
मुख्य अतिथि प्रीति सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं। शिक्षा, प्रशासन, व्यापार और सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। ऐसे आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देते हैं
कार्यक्रम के आयोजन में जमुना कॉलोनी की कंचन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि “आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। मेहनत, शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। जरूरत है कि समाज महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान करे
वहीं योगा टीचर शबनम सिंह ने कहा कि “महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। योग और सकारात्मक जीवनशैली से महिलाएं न केवल स्वस्थ रह सकती हैं बल्कि अपने परिवार और समाज को भी मजबूत बना सकती हैं
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं में मीना, संजू, कविता, काजल, सोना, पायल, वैशा, जैश्री, रानी, निशा, भावना, प्रतिमा, सोमालिका, सुनीता, किरण, सुधा, शबनम, रीमा, निशा, रानी, श्रुति, लीला, सुमिता, सुमन, प्राप्ति, ओजस्वी, पूजा सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित महिलाओं और बच्चियों का मनोबल बढ़ा तथा उन्हें समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ







