12 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा, स्कॉर्पियो सहित तीन आरोपी गिरफ्तार जैतहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती को सुरक्षित वापस लाकर आरोपियों को भेजा गया जेल

---Advertisement---

12 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा, स्कॉर्पियो सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
जैतहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती को सुरक्षित वापस लाकर आरोपियों को भेजा गया जेल

अनूपपुर। थाना जैतहरी क्षेत्र में युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को स्कॉर्पियो वाहन सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 को एक युवती ने थाना जैतहरी में लिखित आवेदन देकर बताया कि जयप्रकाश राठौर ने विवाह के उद्देश्य से उसे जबरन स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ की

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शहडोल के पैरामेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत है। करीब तीन वर्ष पहले उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से जयप्रकाश राठौर (निवासी चोरभठी) से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान जयप्रकाश ने उससे विवाह करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन युवती ने साफ तौर पर कहा था कि वह अपने माता-पिता की इच्छा से ही विवाह करेगी

बताया गया कि 28 फरवरी 2026 से युवती अपने बड़े पिता के घर जैतहरी में रह रही थी। 13 मार्च की दोपहर वह अपनी सहेली के साथ घर के बाहर बैठी थी, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन से आए जयप्रकाश राठौर ने, जिसने अपना चेहरा साफे से ढक रखा था, युवती को जबरन वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया। वाहन में चालक सहित एक अन्य युवक भी मौजूद था

घटना की सूचना मिलते ही जैतहरी पुलिस सक्रिय हो गई और वाहन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के दबाव के चलते आरोपी जयप्रकाश राठौर ने पिपरिया क्षेत्र में युवती को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिस पर युवती के भाई और मामा पिपरिया पहुंचकर उसे सुरक्षित वापस ले आए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। थाना जैतहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण में शामिल तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया

गिरफ्तार आरोपियों में जयप्रकाश राठौर पिता ललन राठौर (23 वर्ष) निवासी चोरभठी थाना जैतहरी, शुभम राठौर पिता दुलारे राठौर (23 वर्ष) निवासी बेला थाना अनूपपुर तथा सागर पटेल पिता संतोष पटेल (22 वर्ष) निवासी मौहरी थाना कोतवाली अनूपपुर शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP65 ZB 4472 को भी जप्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में अमर लाल यादव, जे.पी.एच. तिर्की, विनोद विश्वकर्मा, राजकुमार मार्को, संतोष जायसवाल, विजयानंद पाण्डे, श्रीश्याम शुक्ला, मनीष सिंह तोमर और विजय प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

Leave a Comment