9 वर्षों बाद होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राएं उत्साहित छात्र अपने जीवन का पहला मतदान कॉलेज से सीखते हैं: प्रांजल

---Advertisement---

9 वर्षों बाद होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राएं उत्साहित
छात्र अपने जीवन का पहला मतदान कॉलेज से सीखते हैं: प्रांजल

कोतमा उच्च न्यायालय द्वारा कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव कराने के आदेश के बाद महाविद्याल के छात्र छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है। कॉलेज के छात्र-छात्रों को छात्र जीवन के महत्वपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा। जिसे लेकर कोतमा में पढ़ने वाले 1500 से ज्यादा छात्र_छात्राएं काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं

प्रांजल तिवारी नगर मंत्री का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव केवल प्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया भर नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व तथा सामाजिक सरोकारों के विकास का एक सशक्त माध्यम हैं

फीस बढ़ोतरी, लाइब्रेरी, क्लास रूम , बस-ट्रांसपोर्ट, हॉस्टल, कैंटीन की गुणवत्ता समस्याएं छात्र संघ के जरिए ही प्रबंधन तक पहुंचती हैं और उनका निदान होता है। छात्र अपने जीवन का पहला मतदान देना यही से सीखते हैं। आगामी माह में होने वाले चुनाव को लेकर कोतमा कॉलेज में हलचल बढ़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment