4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा: मंत्री दिलीप जायसवाल बिजुरी की घटना पर बोले मंत्री – अफवाहों से बचें, सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध

---Advertisement---

4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा: मंत्री दिलीप जायसवाल
बिजुरी की घटना पर बोले मंत्री – अफवाहों से बचें, सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध

अनूपपुर  रिपोर्टर – आकाश चौरसिया

बिजुरी क्षेत्र में एक बेटी की हत्या और लूट से जुड़े घटनाक्रम के बाद सामने आए घटनाक्रमों ने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मामले में एक बालिका की मौत तथा उसके बाद कथित एकमात्र नाबालिग फरियादी गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल बना हुआ है। इसी बीच मध्यप्रदेश सरकार के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल का बयान सामने आया है।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है और सरकार इसे गंभीरता से देख रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि घटना के बाद पुलिस ने मात्र चार घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाने का काम किया, जो सराहनीय है। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को धन्यवाद भी दिया।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

साथ ही उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मामले को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अपुष्ट जानकारियों से बचना जरूरी है ताकि जांच प्रभावित न हो।

उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और न्याय प्रक्रिया में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 25, 2026

May 25, 2026

May 25, 2026

May 25, 2026

May 25, 2026

May 25, 2026

Leave a Comment