3.83 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार अनूपपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 हजार रुपए की ब्राउन शुगर जब्त; सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

---Advertisement---

3.83 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार
अनूपपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 हजार रुपए की ब्राउन शुगर जब्त; सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

अनूपपुर। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3.83 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 78 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ब्राउन शुगर के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पॉलीटेक्निक कॉलेज रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव तिवारी उर्फ शिवम (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-2, नई सब्जी मंडी, पटौराटोला, अनूपपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.83 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद कर जब्त की। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली अनूपपुर में पहले से भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। विवेचना के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि ब्राउन शुगर कहां से लाई गई, इसकी आपूर्ति किसके माध्यम से हो रही थी और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ से नशे के नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 6, 2026

July 6, 2026

July 6, 2026

July 6, 2026

July 6, 2026

July 6, 2026

Leave a Comment