32 साल का इंतजार खत्म: भौता क्षेत्र को मिली विकास की नई सड़क, 10.50 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ

---Advertisement---

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने किया भूमि पूजन, 13.5 किमी डामरीकृत मार्ग से सात पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। लंबे समय से सड़क की राह देख रहे भौता क्षेत्र के ग्रामीणों के लिये आखिरकार विकास की नई उम्मीद जगी है। वर्ष 1994 से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 13.5 किलोमीटर लंबी डामरीकृत सड़क का निर्माण किया जायेगा। करीब 10 करोड़ 50 लाख रुपयों की लागत वाली इस बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधिवत किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि खराब सड़क के कारण बरसात के दिनों में आवागमन सबसे बड़ी समस्या बन जाती थी। मरीजों, विद्यार्थियों और किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई सड़क बनने से अब गांवों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

 

*जर्जर मार्ग से मिलेगी राहत, आसान होगा आवागमन*

 

भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है जिसमें मुख्य मार्ग से बड़का पारा और मेन रोड से नारायणपुर बोदरा पारा तक सड़क निर्माण शामिल है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से जर्जर पड़े मार्गों के कारण ग्रामीणों को अस्पताल, स्कूल, बाजार सहित जरूरी कार्यों के लिये कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

 

*किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को मिलेगा फायदा*

 

लगभग 13.5 किलोमीटर लंबी यह सड़क भौता, नारायणपुर सहित आसपास के गांवों को जोड़ते हुए क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। सड़क बनने से किसानों को कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में आसानी मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी।

 

*ढाई वर्षों में क्षेत्र को मिली करीब 100 किलोमीटर सड़कों की सौगात*

 

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि भौता से जुड़े सात ग्राम पंचायतों में पिछले ढाई वर्षों के दौरान करीब 100 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इनमें कई सड़कें पूरी हो चुकी हैं जबकि अन्य पर कार्य जारी है। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास का नया रास्ता साबित होगी। सड़क निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है।

 

*भौता क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत*

 

लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई यह परियोजना ग्रामीणों के लिये बड़ी राहत लेकर आई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली यह सड़क आने वाले समय में क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

Leave a Comment