अमरकंटक में पूर्वजों की स्मृति में धार्मिक आयोजन , जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना

---Advertisement---

अमरकंटक में पूर्वजों की स्मृति में धार्मिक आयोजन ,

जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 8 कपिला संगम स्थित पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुनीता सिंह के निवास पर पूर्वजों की स्मृति में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया । कार्यक्रम में गौरी-गणेश पूजन , हवन , संगीतमय सुंदरकांड पाठ , भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन हुआ ।

इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ विधानसभा प्रभारी पं. जानकी प्रसाद मिश्रा , मंडल अध्यक्ष श्यामलाल सेन , जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह उईके तथा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बिरू तंबोली सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों व अन्य गणमान्यों ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की । कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया तथा प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की । उपस्थित लोगों ने इसे पारिवारिक संस्कारों एवं पूर्वजों के सम्मान से जुड़ा प्रेरणादायी आयोजन बताया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment