जिला कांग्रेस कार्यकारणी में ठाकुर उपाध्यक्ष नियुक्त
धार निप्र:- कांग्रेस संगठन में अखिल भारतीय स्तर पर संगठन सृजन अभियान अंतर्गत की जा रही नियुक्तियों की श्रृंखला में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की मंशानुसार धार जिले की कांग्रेस के इतिहास में अब तक की सबसे छोटी कार्यकारणी का गठन किया गया
जिसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रभारी ऊषा नायडू की अनुशंसा पर जिले के ऊर्जावान अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने धार के अनुभवी,नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि,ऊर्जावान एड अजय डॉ मनोहर सिंह ठाकुर को धार जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया
ठाकुर की नियुक्ति पर समस्त जिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस, एन.एस.यू.आई.सेवादल सहित कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों.कांग्रेस कार्यकर्ता गणों ने बधाई दी
साथ ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार,जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी का आभार मान
उक्त जानकारी सूचना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शरद चौरसिया ने दी































































