19.80 लाख के मशरुके के साथ पशु तस्करी का खुलासा, मिनी ट्रक से 12 भैंस पड़वा बरामद

---Advertisement---

19.80 लाख के मशरुके के साथ पशु तस्करी का खुलासा, मिनी ट्रक से 12 भैंस पड़वा बरामद

जबलपुर बूचड़खाने ले जाए जा रहे थे पशु, चालक गिरफ्तार; परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिले

करनपठार/सरई। अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करनपठार थाना क्षेत्र की सरई चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 12 भैंस पड़वा बरामद किए। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर करीब 19 लाख 80 हजार रुपये का मशरुका जब्त किया है। इसमें 12 पशुओं की अनुमानित कीमत 4 लाख 80 हजार रुपये तथा मिनी ट्रक की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में भैंस पड़वा पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर जबलपुर बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मतलूब मुसलमान निवासी फरहदा के ईंट भट्ठे के पीछे सड़क किनारे संदिग्ध मिनी ट्रक को रोका।

तलाशी के दौरान वाहन में 12 भैंस पड़वा भरे मिले। पुलिस ने वाहन चालक मोहम्मद अजीज पिता मोहम्मद इशाक निवासी आजाद नगर मौहरिया, थाना हनुमानताल, जिला जबलपुर को हिरासत में लिया। चालक से पशु परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 314/26 दर्ज कर पशु परीक्षण अधिनियम 1959 की धारा 6(क), 6(ख), 9, 10, पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं 66/192, 3/181 एवं 130/177(3) के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस अब पशु तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें जबलपुर किसके पास ले जाया जा रहा था, इस संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्रवाई में मंगला दुबे, धनेश्वर पटेल, कमल किशोर चंद्रोल, रामप्रसाद मरावी, साहब सौर और विमल सिंह सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment