दोषमुक्ति प्रकरणों पर आईजी की सख्त समीक्षा 773 मामलों की हुई पड़ताल सभी जिलों के एसपी रहे मौजूद

---Advertisement---

 

 

एमसीबी। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक

06 मई 2026 को आयोजित की गई। बैठक में जनवरी और फरवरी माह के कुल 773 दोषमुक्ति प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा कर विवेचना को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये गये। समीक्षा में 156 सेशन कोर्ट और 617 लोअर कोर्ट के मामलों पर जिलावार चर्चा की गई। आईजी ने दोषमुक्ति के कारणों का विश्लेषण करते हुए जांच की गुणवत्ता सुधारने, साक्ष्य संकलन को मजबूत करने और अभियोजन पक्ष के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में अग्रिम जमानत निरस्त होने के बाद गिरफ्तारी नहीं होने वाले मामलों की समीक्षा की गई साथ ही गंभीर अपराधों में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से साक्ष्य संकलन, समय-सीमा में चालान पेश करने तथा पुराने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिये गये।

आईजी ने न्यायालय में बयान देने के बाद पक्षद्रोही होने वाले प्रार्थी एवं पीड़ितों के खिलाफ धारा 383 BNSS के तहत कार्यवाही के लिये लोक अभियोजक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये।

 

*एनडीपीएस, गौ-तस्करी और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस*

 

बैठक में एनडीपीएस प्रकरणों में राजपत्रित अधिकारियों द्वारा स्वयं सर्च कार्यवाही लीड करने, संपत्ति कुर्की-जप्ती, फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन और अंतरराज्यीय गिरोहों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

गौ-तस्करी रोकने के लिये एंड-टू-एंड कार्यवाही, जब्त वाहनों की राजसात प्रक्रिया पूरी करने तथा देर रात होटल-ढाबों की समयबद्ध बंदी सुनिश्चित करने को कहा गया वहीं स्टंटबाजी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट उल्लंघन और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के साथ लाइसेंस निलंबन के निर्देश भी दिये गये।

 

बैठक में उपस्थित प्रमुख पुलिस अधीक्षक

 

बैठक में सरगुजा रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे जिनमें प्रशांत ठाकुर (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक सूरजपुर,

राजेश अग्रवाल (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक सरगुजा

लाल उमेद सिंह (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जशपुर,

रवि कुरें (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक कोरिया

वैभव वैकर रमनलाल (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर,

श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर

इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक एवं लोक अभियोजन विभाग के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

 

आईजी का स्पष्ट संदेश

 

बैठक के अंत में आईजी दीपक कुमार झा ने कहा कि दोषमुक्ति दर कम करने के लिये गुणवत्तापूर्ण विवेचना, ठोस साक्ष्य और समयबद्ध कार्यवाही अनिवार्य है। उन्होंने सभी जिलों में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment