केवई नदी घाट पर घेराबंदी कर पकड़ा गया वाहन, आरोपी चालक पर खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज

---Advertisement---

 

अनूपपुर/बिजुरी

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। यह कार्रवाई ग्राम बहैहाटोला स्थित केवई नदी घाट में घेराबंदी कर की गई, जहां अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था

पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में टीम ने दबिश दी। मौके से नीले-सफेद रंग का स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP65ZB2679 पकड़ा गया, जिसे अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाया गया

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपी चालक ओमप्रकाश साहू निवासी कटकोना के विरुद्ध अपराध क्रमांक 132/2026 के तहत धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिजुरी निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में प्रभाकर पटेल और रवि सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही

बिजुरी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा है और क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में यह कदम प्रभावी माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment