17 सितंबर की शाम दीपों से जगमगायेगा एमसीबी

---Advertisement---

17 सितंबर की शाम दीपों से जगमगायेगा एमसीबी

आशीर्वाद का दीया अभियान में हर घर जलेगा दीप

मनेन्द्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के सम्मान में 17 सितंबर की शाम मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान आयोजित किया जायेगा। अभियान के तहत जिलेभर के घरों, तालाबों, सरोवरों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिये शुभकामनाएं प्रेषित की जायेंगी।
अभियान को लेकर एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले के नेतृत्व में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनकी 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के सम्मान में आयोजित यह अभियान जिले में व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति जनता के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि अभियान के लिये जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से संपर्क किया जा रहा है

पंचायत एवं स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। मनेन्द्रगढ़, खड़गवां, भरतपुर, चिरमिरी, पसौरी, केल्हारी सहित जिले के अलग अलग क्षेत्रों में अभियान को लेकर लोगों को जोड़ा जा रहा है।
चंपा देवी पावले ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अभियान को जन जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने आम नागरिकों से भी 17 सितंबर की शाम अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक घर घर दीप जलें और पूरा जिला एक साथ रोशनी से जगमगाये। सामूहिक रूप से प्रज्वलित होने वाले इन दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आशीर्वाद और शुभकामनाओं का संदेश पहुंचाना ही ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment