15 अगस्त को आयोजित होगी विशेष ग्राम सभाएं विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के संबंध में जन जागरूकता एवं जनसंवाद की होगी गतिविधि

---Advertisement---

 

अनूपपुर,13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर ग्राम पंचायतो में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें विकसित भारत जी राम जी अधिनियम- 2025 के संबंध में जन जागरूकता एवं जनसंवाद 2.0 विकसित भारत ग्राम संकल्प के दिशा निर्देशों पर चर्चा की जाएगी। ग्राम सभा में निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी जिनमें मेरे गांव की प्राथमिकता वोटिंग वाॅल,125 दिन रोजगा -मेरा अधिकार शपथ, जनता पूछे पंचायत बताएं संवाद मंच, तिरंगे के साथ विकास का संदेश, उत्तरदायित्व एवं दस्तावेजीकरण की गतिविधि होगी। इस संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने जनपद क्षेत्र अंतर्गत भारत शासन के दिशा निर्देशानुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं तथा 17 अगस्त तक पालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment