105 पाव अंग्रेजी शराब की तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

---Advertisement---

105 पाव अंग्रेजी शराब की तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

महेन्द्र की गिरफ्तारी के बाद खुला राकेश जायसवाल उर्फ झींगा का नाम, कोतवाली पुलिस ने दबोचा

मनेन्द्रगढ़। अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन और बिक्री के मामले में फरार चल रहे आरोपी राकेश जायसवाल उर्फ झींगा को मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मामला अपराध क्रमांक 179/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट का है। 6 अगस्त को पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की टीवीएस ज्यूपिटर से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने चनवारीडांड फॉरेस्ट डिपो मार्ग के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में रखी प्लास्टिक की बोरी से रॉयल स्टैग की 28 पाव और मैकडॉवेल नंबर-1 की 77 पाव बरामद हुई। कुल 105 पाव शराब की मात्रा करीब 18.900 लीटर थी जिसकी अनुमानित कीमत 22,680 रुपये बताई गई। पुलिस ने शराब जब्त करने के साथ ही परिवहन में इस्तेमाल टीवीएस ज्यूपिटर वाहन को भी कब्जे में लिया

मौके पर पकड़े गये आरोपी महेन्द्र सिंह धुर्वे को पुलिस ने 6 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। विवेचना के दौरान महेन्द्र सिंह धुर्वे के मेमोरण्डम कथन और सामने आये साक्ष्यों के आधार पर शराब परिवहन मामले में राकेश जायसवाल उर्फ झींगा की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने वार्ड क्रमांक 2 बैगापारा मनेन्द्रगढ़ निवासी राकेश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।
इस पूरी कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सहायक उपनिरीक्षक चेतन राजवाड़े, प्रधान आरक्षक राजकुमार सेन, जय प्रकाश और आरक्षक आजाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment