07 अगस्त को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में लगेगा निःशुल्क न्यूरोसर्जरी एवं कैंसर रोग परामर्श शिविर

---Advertisement---

 

अनूपपुर 04 अगस्त 2026/ जिला चिकित्सालय अनूपपुर एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर, लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 07 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क न्यूरोसर्जरी एवं कैंसर रोग स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में न्यूरोसर्जन डॉ. अनिंदो रॉय एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. मौ रॉय द्वारा मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाएगा।

शिविर में मस्तिष्क एवं रीढ़ संबंधी रोग, हेड इंजरी, स्ट्रोक, ब्रेन एवं स्पाइनल ट्यूमर, डिस्क संबंधी समस्याओं के साथ-साथ स्तन, थायरॉइड, सिर एवं गर्दन, स्त्री रोग एवं पाचन तंत्र से संबंधित कैंसर रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। चिकित्सकीय आवश्यकता अनुसार निःशुल्क ईसीजी, रक्तचाप (बीपी) एवं ब्लड शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करें तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment