वंदना शिशु शिक्षा निकेतन के छात्र का नवोदय में चयन

---Advertisement---

 

जनकपुर सहित पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल

 

मनेन्द्रगढ़/जनकपुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वंदना शिशु शिक्षा निकेतन के लिये गर्व का विषय है कि विद्यालय के मेधावी छात्र आर्यांश शुक्ला पिता अश्वनी शुक्ला का चयन प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा देशभर में अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक मानी जाती है जिसमें चयनित होना विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और एकाग्रता का प्रमाण है। आर्यांश ने अपनी नियमित पढ़ाई, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता अर्जित की है। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा समय-समय पर दिये गये मार्गदर्शन और अतिरिक्त अभ्यास का भी उन्हें पूरा लाभ मिला।

इस उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आर्यांश को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की वहीं अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था।

विद्यालय की प्राचार्य नीरजा सिंह ने इस अवसर पर कहा की आर्यांश शुक्ला की यह सफलता हम सभी के लिये अत्यंत गर्व का विषय है। यह उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारे विद्यालय का हमेशा से यही प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सही दिशा और प्रेरणा मिले। आर्यांश की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिये भी प्रेरणास्रोत बनेगी। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में भी वंदना शिशु शिक्षा निकेतन के विद्यार्थी इसी तरह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment